{"_id":"5bd734ecbdec22695e0ff06b","slug":"15408304062-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन में मोनिका व बेसबाल में खेल विभाग जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन में मोनिका व बेसबाल में खेल विभाग जीता
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। जिला खेल विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय बालक/बालिका बेसबाल और बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। बैडमिंटन में बालिका में मोनिका, बालक में रितेश प्रथम रहे। बेसबाल में खेल विभाग की बी टीम ने पावकी देवी को पराजित किया।
बैडमिंटन अंडर-14 के बालिका वर्ग में मोनिका ने सपना को 21-15 से, मेघा ने निकिता को 21-10 से, बालक अंडर-18 में रितेश ने दीपक को 21-15 से, आर्यन ने भीम सिंह को 21-12 से, शुभम ने गौरव को 21-17 से, गौरव ने नीरज को 21-18 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बेसबाल का उद्घाटन मैच बालक वर्ग में खेल विभाग बी ने पावकी देवी को 8-7 से, दूसरे में खेल विभाग ए ने स्टार क्लब को 5-0 से, तीसरे में खेल विभाग बी ने गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब को 6-3 से और बालिका वर्ग में खेल विभाग बी ने मुनीकीरेती को 9-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरिष्ठ खिलाड़ी राकेश भंडारी, संदीप मेहरा, चंद्रभान आजाद, ओम प्रकाश डयूंडी और खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने किया। इस मौके पर डा. विकास सूर्यवंशी, संदीप मोहन, दैर सिंह, पंकज ध्यानी, रविंद्र मिश्रा, कुलदीप कुमार, देवेंद्र नेगी, सौरभ नेगी, सुनील भारद्वाज, राहुल डबराल, प्रवेश, आदित्य, प्रीति, शिल्पा आदि मौजूद थे।