फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   घनसाली में अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में

घनसाली में अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
घनसाली में अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी मैदान में
नई टिहरी। पहली बार अस्तित्व में आई नगर पंचायत घनसाली में निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद सर्वाधिक घमासान देखने को मिलेगा। घनसाली नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, वहीं गजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होगी। क्योंकि गजा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर दो ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन

नाम वापसी के बाद जिले की 10 निकायों में अध्यक्ष और वार्ड सभासद पद के प्रत्याशियों की संख्या भी साफ हो गई है। नई टिहरी नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सात और सभासद के 35 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 19 हजार 889 मतदाता इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चंबा में अध्यक्ष के सात और सभासद के 23 प्रत्याशी ही अब चुनाव मैदान में रह गए हैं। 8 हजार 358 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। नरेंद्रनगर में अध्यक्ष के चार और सभासद के 13 प्रत्याशी हैं, जिनके किस्मत का फैसला 2749 मतदाता करेंगे। मुनिकीरेती में अध्यक्ष के 10 और सभासद के 46 प्रत्याशी हैं। यहां 18 हजार 115 वोटर लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेंगे। देवप्रयाग में अध्यक्ष के पांच और सभासद के आठ प्रत्याशी है। 1926 वोटर मतदान करेंगे।
विज्ञापन

कीर्तिनगर में अध्यक्ष के चार और सभासद के 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 1862 मतदाता करेंगे। गजा में अध्यक्ष के दो और सभासद के 13 प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष पद पर यहां दो प्रत्याशी होने से भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है, जिनके किस्मत का फैसला 1743 वोटर करेंगे। घनसाली में अध्यक्ष में अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां अध्यक्ष पद पर 12 और सभासद के 19 प्रत्याशी है, जिसके भाग्य का फैसला चार हजार 191 मतदाता करेंगे। चमियाला में अध्यक्ष के चार और वार्ड सभासद के 16 प्रत्याशी है। 1758 मतदाता वोट डालेंगे। लंबगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह और सभासद के 13 प्रत्याशी चुनावी दंगल में किस्मत आजमा रहे हैं। 1332 मतदाता प्रत्याशियों की जीत का फैसला तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed