{"_id":"5bd734c3bdec22694b42b645","slug":"154083036517-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौखाल महाविद्यालय के छात्रों ने शुरू किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौखाल महाविद्यालय के छात्रों ने शुरू किया धरना
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय में एमए कक्षाएं इसी सत्र से शुरू करने की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। कहा कि लंबे समय से एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार समस्याओं के निराकरण नहीं कर रही है। जिससे छात्रों को एमए की कक्षाओं को पढ़ने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है।
सोमवार को छात्रसंघ अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वर्षों से कालेज में एमए की कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं आंदोलित हैं, बावजूद समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में उच्च शिक्षा मंत्री और घनसाली विधायक ने इसी सत्र से कालेज में समाजशास्त्र और हिंदी विषय में एमए की कक्षाएं शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक दिशा में कदम आगे नहीं बढ़ाए गए हैं। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि कालेज में एमए की पढ़ाई नहीं होने के कारण जरूरतमंद छात्रों को दिक्कत हो रही है। इस मौके पर रेशमा राणा, सीमा बिष्ट, सुष्मिता, मानसी, रिंकी, मनीषा, मिनाक्षी, रोशनी, नीलम, किरन, संतोषी, पूजा, निर्मला, काजल, अनीता, बबीता, अमीषा, सोनाली, मनीषा नेगी, मुकेश, जसवीर, सूरज, आशीष, अजय आदि मौजूद थे।