{"_id":"5bd5e63cbdec22697a0f3dad","slug":"15407447268-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगियाल-ज्वारना सड़क को डामरीकरण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगियाल-ज्वारना सड़क को डामरीकरण का इंतजार
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। बंगियाल से ज्वारना तक 12 किमी सड़क का निर्माण दो साल पहले हो चुका है। लेकिन सड़क मार्ग पर डामरीकरण और सुरक्षा दीवार का निर्माण न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर धूल मिट्टी उडती रहती है। कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। डांग के प्रधान विशन सिंह बरोली और कमल सिंह पंवार ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजकर समस्या से अवगत कराया है।
उन्होंने ज्ञापन में बताया है कि बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर प्रतिदिन बंगियाल, डांग, कंस्यूड, गैर, रेदूणी, नेरी, बरनू, लेगथ, भैंसकोटी, तिखोन, सिवालीपातल गांव के लोग आवागमन करते हैं। लेकिन मार्ग की स्थिति ठीक न होने के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने जल्द सड़क का डामरीकरण करने, सुरक्षा दीवार और नालियों का निर्माण करने की मांग की है। इस बाबत लोनिवि चंबा के ईई गौरव थपलियाल ने बताया कि बंगियाल-ज्वारना मोटर मार्ग पर अभी प्रथम चरण का कार्य हुआ है। सुरक्षा दीवार निर्माण करने और डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। बजट मिलने पर शेष निर्माण पूरा किया जाएगा।