फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए मांग रहे हैं वोट

अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए मांग रहे हैं वोट

Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए मांग रहे हैं वोट
नई टिहरी। नगर निकाय चुनाव में नाम वापस के बाद जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका टिहरी के पालिकाध्यक्ष को लेकर चार कद्दावर नेताओं की साख दाव पर लगी है। सात में से चार प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनके साथ भाजपा विधायक, दो पूर्व मंत्री और निवर्तमान पालिकाध्यक्ष खड़े हैं।
विज्ञापन

जिले के दस निकायों में टिहरी सबसे बड़ी और पुरानी पालिका है। इस नगर पालिका का गठन 1950 में हो गया था। गठन के बाद से ही पालिकाध्यक्ष का चुनाव हमेशा ही सुर्खियों में रहा है, लेकिन इस बार चुनाव और रोचक होता जा रहा है। चुनाव में भाजपा से जाखणीधार की ब्लाक बेबी असवाल और कांग्रेस से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण राष्ट्रीय दलों की प्रत्याशी हैं। भाजपा की बेबी असवाल के साथ वर्तमान विधायक धन सिंह नेगी। जबकि कांग्रेस के अंबिका सजवाण के साथ उनके पति पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण खड़े हैं। वहीं पूर्व मंत्री दिनेश धनै के समर्थन से निवर्तमान सभासद शकुंतला नेगी और दो बार के पालिकाध्यक्ष रह चुके उमेश चरण गुसाईं के सहयोग से सुषमा उनियाल चुनाव मैदान में है। अपने-अपने उम्मीदवार के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वह मतदाताओं से उम्मीदवार नहीं, बल्कि खुद के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके आकाश कृषाली भी पार्टी से बगावत कर पत्नी सीमा कृषाली को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतार चुके हैं। कृषाली भी मतदाताओं के पास जाकर अपने संघर्ष के बल पर वोट मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed