{"_id":"5bd34c97bdec2269a00acc5b","slug":"15405743228-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना शिक्षकों की जिम्मेदारी: पंवार
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि देश के लिए अच्छे नागरिक तैयार करना शिक्षकों की जिम्मेदारी है। कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण होने से अभिभावक और शिक्षक बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने पर ध्यान नहीं दे पा रहे है। जो भविष्य की पीढ़ी के लिए अच्छा नहीं है।
विधायक प्रीतम सिंह जौनपुर ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांडाजाख के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा हर अभिभावक अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाना चाहता है, जोकि अच्छी बात है। विभिन्न भाषाओं का ज्ञान बच्चों को होना चाहिए, लेकिन पढ़ाई के साथ बच्चों को संस्कार की शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांडाजाख में गेट निर्माण करने, दो कंप्यूटर सेट और प्रोजेक्टर के लिए विधायक निधि से ढाई लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। स्थानीय लोगों की मांग पर विधायक पंवार ने कांडाजाख और मथोली में बारात घर और टिन शेड निर्माण के लिए छह लाख की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, सोबत सिंह रावत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जगवीर सिंह असवाल, जयपाल सिंह कैरवाण, देवेंद पंवार,रमेश पंवार आदि उपस्थित रहे।