{"_id":"5bd1eee4bdec2269b846326a","slug":"154048479917-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणीधार और भिलंगना के गांव में गुलदार की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणीधार और भिलंगना के गांव में गुलदार की दहशत
Updated Thu, 25 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी/घनसाली। जाखणीधार ब्लाक के कस्तल गांव में एक बार फिर से गुलदार सक्रिया हो गया है। एक सप्ताह से गांव के आसपास गुलदार आ धमक रहा है। वहीं भिलंगना ब्लाक के भी कई गांव में गुलदार से ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि एक सप्ताह से सुबह और शाम को गुलदार गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की। इस संबंध में पौखाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही गांव में वन कर्मियों को भेजा गया है। वहीं भिलंगना के कुंडी, बणसू, टुंगरी, किरेथ, चिलियालगांव आदि में एक माह से गुलदार सक्रिया है। गुलदार आधा दर्जन से अधिक पशुओं को अपना निवाला बना चुका है। प्रधान लक्ष्मी पंवार, बीर सिंह ने बताया कि गुलदार की डर से महिलाएं चारापत्ति के लिए जंगल नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की।