{"_id":"5bd1eecfbdec2269407ef472","slug":"15404847791956-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 साल पुराने ब्लॉक कार्यालय भवन को मरम्मत की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 साल पुराने ब्लॉक कार्यालय भवन को मरम्मत की दरकार
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडीसौड़ (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में कंडीसौड़ में बना ब्लॉक कार्यालय का भवन दम तोड़ने की कगार पर है। जर्जर भवन में समय खतरे का भय बना रहता है। डर के साये में कर्मचारियों के सामने सरकारी कामकाज को अंजाम देने की मजबूरी बनी हुई है। स्थिति इतनी विकट है कि सात आवासीय कमरों को छोड़कर कर्मचारी अब प्राइवेट भवनों पर किराए पर रहते हैं।
कंडीसौड़ में 1961-62 में ब्लॉक कार्यालय का निर्माण हुआ था। 56 साल पुराने ब्लॉक कार्यालय का तब से मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। मरम्मत के अभाव में भवन जर्जर बना हुआ है। छत पर लगी टिन जगह-जगह से उखड़ने लगी है। भवन की दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई है। बारिश में भवन गिरने का हर समय खतरा बना रहता है। सबसे बुरी स्थिति सरकारी आवासीय भवनों की बनी हुई है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह सेनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शैला गुसाईं, नरेंद्र राणा, भाग चंद रमोला, तारादत्त थपलियाल, जय प्रकाश नेगी, उत्तम सिंह कठैत का कहना है कि वर्ष 2005 में बीडीसी के माध्यम से ब्लॉक कार्यालय मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर प्रस्ताव पर कोई भी अमल नहीं किया गया है। बीडीओ भगवती प्रसाद डबराल का कहना है कि ब्लॉक भवन मरम्मत का प्रस्ताव शासन स्तर पर विचारधीन है। बजट मिलने पर ही मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।