फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बागी उलझा सकते हैं भाजपा और कांग्रेस की गणित

बागी उलझा सकते हैं भाजपा और कांग्रेस की गणित

Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बागी उलझा सकते हैं भाजपा और कांग्रेस की गणित

विज्ञापन
नई टिहरी। निकाय चुनाव में भाजपा व कांग्रेस बागी प्रत्याशियों के कारण असहज स्थिति में है। नई टिहरी, चंबा, नरेंद्रनगर, मुनिकीरेती नगर पालिका और घनसाली, लंबगांव नगर पंचायत सीट पर अध्यक्ष पद के लिए दोनों दलों के बागी प्रत्याशी अधिकृत प्रत्याशियों का गणित बिगाड़ सकते हैं। बागियों को मनाने में भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को फिलहाल कामयाबी नहीं मिल पाई है।
नई टिहरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। वहीं टिकट की दूसरी प्रमुख दावेदार और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुषमा उनियाल ने भी निर्दलीय नामांकन करवाकर भाजपा की चिंता की बढ़ा दी है। चंबा सीट पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी मनोज नकोटी को टिकट देने से खफा दूसरी दावेदार वरिष्ठ नेत्री निर्मला बिष्ट, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष सोबनी धनोला और सुनीता पुंडीर ने भी निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। नरेंद्रनगर में अधिकृत प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार के खिलाफ मंडल अध्यक्ष राजपाल पुंडीर और रविंद्र दत्त सकलानी ने निर्दलीय नामांकन करवाया है। देवप्रयाग में विद्यार्थी पालीवाल अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बागी चुनाव मैदान में उतरे हैं। मुनिकीरेती में योगेश राणा ने पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन कराया है। घनसाली में टिकट न मिलने से खफा पूर्व मंडल अध्यक्ष साहब सिंह कुमाईं, खुशहाल रावत, सुरेंद्र बडोनी व सुरेंद्र रावत ने भी निर्दलीय नामांकन करवाया है। कीर्तिनगर में मुन्नी देवी ने निर्दलीय नामांकन कर भाजपा की मुसीबतें बढ़ाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी ने कहा कि रूठे लोगों को अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मनाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस भी बागियों से परेशान हैं। नई टिहरी सीट पर पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी अंबिका सजवाण के खिलाफ तीन-तीन बागी प्रत्याशी सीमा कृषाली, शकुंतला नेगी और विजयलक्ष्मी थलवाल ने निर्दलीय नामांकन करवाया है। मुनिकीरेती में अधिकृत प्रत्याशी दिनेश व्यास के खिलाफ वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट ने नामांकन करवाकर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घनसाली में अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नागेंद्र सजवाण निर्दलीय चुनाव मैदान में है। लंबगांव में उमा बिष्ट और गंगा चौहान ने निर्दलीय नामांकन कर पार्टी नेताओं के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है। नरेंद्रनगर में नगर अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने पार्टी से इस्तीफा देकर बगावत का झंडा बुलंद किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा का कहना है कि बागी प्रत्याशियों से बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed