{"_id":"5bd0a604bdec22693f5f5b50","slug":"15404006099-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि और जल संस्थान की खीचतान में गजा के लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि और जल संस्थान की खीचतान में गजा के लोग प्यासे
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। लोनिवि नरेंद्रनगर और जल संस्थान के अधिकारियों में तालमेल न होने का खामियाजा गजा नगर क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जल संस्थान की ओर से गजा नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने के लिए बिछाई जा रही पेयजल लाइन का निर्माण लोनिवि के अधिकारियों ने बंद करवा दिया है, जिससे गजा क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। इन दिनों लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि की कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए डीएम से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
गजा नगर क्षेत्र में पेयजल किल्लत की भारी समस्या को देखते हुए फरवरी में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने जल संस्थान को नई पाइप लाइन बिछाने के आदेश दिए थे। पाइप लाइन निर्माण के लिए डीएम ने नगर पंचायत गजा से जल संस्थान को आठ लाख की धनराशि जारी की थी। मुख्य टैंक से जल संस्थान ने अगस्त में नगर क्षेत्र के वार्ड तीन, चार और वनमाली आश्रम तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया। डेढ़ किमी पाइप लाइन बिछाने के बाद लोनिवि के अधिकारियों ने आगे का निर्माण एक माह पहले बंद कर दिया था। तब से निर्माण बंद पड़ा हुआ है।
लोनिवि के अधिकारी पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी जा रही सड़क मरम्मत के लिए जल संस्थान से धनराशि जमा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि नई पाइप लाइन बिछाने के लिए सिर्फ दो-तीन स्थान पर ही सड़क किनारे खुदाई की जा रही है। योजना निर्माण के लिए धनराशि कम होने के कारण लोनिवि को भुगतना करना संभव नहीं है। सोमवार को मामले में गजा के दिनेश प्रसाद उनियाल, राजवीर सिंह चौहान व लता सेमवाल डीएम सोनिका से मिले। उन्होंने दोनों विभागों के बीच विवाद सुलझाकर जल्द पेयजल योजना निर्माण पूरा करने की मांग की। इस बाबत लोनिवि नरेंद्रनगर के ईई मो. आरिफ खान का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने से पहले जल संस्थान को एनओसी लेनी चाहिए थी। बिना अनुमति की सड़क की खुदाई करने पर निर्माण बंद करना पड़ा है। जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल का कहना है कि सिर्फ तीन स्थानों पर चार-पांच मीटर ही सड़क की खुदाई होनी थी, लेकिन लोनिवि के अधिकारी जनहित में भी पाइप लाइन नहीं बिछाने दे रहे हैं।