फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   अतिक्रमण की समस्या को हल करेगी सरकार : नेगी

अतिक्रमण की समस्या को हल करेगी सरकार : नेगी

Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की समस्या को हल करेगी सरकार : नेगी

विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि नई टिहरी शहर की अतिक्रमण की समस्या को सरकार जल्द हल करवाने का प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट ने तीन माह में अतिक्रमण पर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है, इससे पहले सरकार कैबिनेट में निर्णय लेकर विस्थापित शहर के लोगों को राहत देगी। सीएम ने प्रमुख सचिव सिंचाई को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक नेगी ने भगवती सेमवाल, दिनेश चमोली और कृष्णा सेमवाल को भाजपा में शामिल करवाते हुए कहा कि पीएम मोदी और प्रदेश सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर चाका पिछवाड़ा के प्रधान रविंद्र सेमवाल को जिला मीडिया प्रभारी और पूर्व सभासद उषा पुनेठा को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधायक ने कहा कि 18 माह में टिहरी शहर के लिए 33 और चंबा के लिए 30 योजनाएं स्वीकृत करवाई हैं। बौराड़ी में युद्ध स्मारक बन रहा है। नई टिहरी पंपिंग योजना का पुनर्गठन किया जा रहा है। 30 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय का भवन बनाया जा रहा है। 208 ठेली-फड़ धारकों के आवंटित खोखों के पैसे जमा करवाए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष संजय नेगी, अध्यक्ष प्रत्याशी बेबी असवाल, चिंरजीव तिवाड़ी, कमलेश ध्यानी, विनोद रतड़ी, खेम सिंह चौहान, राजेश डंयूडी, विक्रम कठैत, जेपी बहुगुणा, गीता नेगी, गोपीराम चमोली, सरोज बहुगुणा, देवेंद्र बेलवाल, रामलाल नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed