{"_id":"5bd0a5d5bdec22696b238da9","slug":"15404005627-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध प्रभावितों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध प्रभावितों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालेगी कांग्रेस
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। नगर पालिका से कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंबिका सजवाण ने कहा कि पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जो कार्य जनपद में करवाए हैं, उन्हीं के आधार पर जनता के बीच में जाकर चुनाव लड़ रही हैं। कहा कि राष्ट्र के लिए अपनी जमीन और संस्कृति न्यौछावर करने वाले टिहरी बांध प्रभावितों और विस्थापितों की समस्याओं का स्थायी हल निकाला जाएगा।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि नई टिहरी के अतिक्रमण, पेयजल, सीवर, पार्किंग और ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या को हल करना उनके एजेंडे में शामिल है। कहा कि गत दिनों हाईकोर्ट के आदेश को बहाना बनाकर सरकार के इशारे पर नई टिहरी के गरीब लोगों के आशियाने अतिक्रमण के नाम पर तोड़े गए। ठेली-फड़ व्यापारियों के रोजगार को खत्म किया गया। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि सिंचाई मंत्री रहते हुए उन्होंने नई टिहरी के लिए कई ऐतिहासिक कार्य करवाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। इस मौके पर सभासद प्रत्याशी प्रवीन रावत, आशा रावत, संजय रावत, देवेंद्र नौडिय़ाल, साजिदा खातून, किशोर मंद्रवाल, मीना भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, नरेंद्र रमोला, महावीर उनियाल, विक्रम पंवार, दर्शनी रावत, राकेश राणा, मुशर्रफ अली, राजेंद्र डोभाल, याकूब सिद्धिकी, प्रवीन भंडारी, खुशीलाल, ममता उनियाल, मुर्तजा बेग आदि मौजूद थे।