{"_id":"5bd0a5c0bdec2269b262e426","slug":"154040054113-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फकोट में साढ़े तीन घंटे बाधित रहा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फकोट में साढ़े तीन घंटे बाधित रहा हाईवे
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे बुधवार को साढ़े तीन घंटे यातायात के लिए बाधित रहा। फकोट के समीप चट्टान से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर गिरने से सुबह 10 बजे हाईवे वाहनों के संचालन के लिए बंद हो गया था। इस दौरान सड़क मार्ग के दोनों तरफ दर्जनों वाहन और सैकड़ों यात्री फंसे रहे। हालांकि मलबा साफ करने के लिए जेसीबी तुरंत ही मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन पत्थर और मलबा अधिक होने के कारण मार्ग खुलने में विलंब होता रहा। अपराह्न डेढ़ बजे ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। मार्ग खुलने के बाद वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से वहां कई देर तक जाम की समस्या बनी रही।