फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद तय किया प्रत्याशी

कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद तय किया प्रत्याशी

Tue, 23 Oct 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं की रायसुमारी के बाद तय किया प्रत्याशी
नई टिहरी। नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि कार्यकर्ताओं से रायसुमारी के बाद शकुंतला नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शोषण करती रही है, जिससे लोगों का दोनों पार्टियों से मोहभंग हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार डेढ़ साल के कार्यकाल में कोई विकास नहीं कर पाई है, जो योजनाएं पूर्ववर्ती सरकार में रहते हुए शुरू की गई थी, वह जस के तस ठप पड़े हुए हैं। शहर में डोजर चलाकर गरीबों को बेघर कर किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस से बगावत कर आई शकुंतला नेगी को प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने कमेटी बनाकर सर्वसम्मत से प्रत्याशी तय किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उपयोग करती रही है, जिससे लोगों का दोनों पार्टियों से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों को भी समर्थन दिया जाएगा। प्रत्याशी शकुंतला नेगी ने कहा कि 30 सालों से पार्टी की सेवा करने के बावजूद उनकी उपेक्षा की गई है, जिससे उन्हें कांग्रेस पार्टी को छोड़कर पूर्व मंत्री दिनेश धनै के पाले में आना पड़ा है। कांग्रेस से बगावत कर पीडीएफ खेमे में पहुंची विजय लक्ष्मी थलवाल ने कहा कि वह पूर्व मंत्री से शिष्टाचार भेंट करने आई है। चंबा ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी ने कहा कि प्रत्याशी को जिताने के लिए टीम भावना से काम किया जाएगा। इस मौके पर गोविंद बिष्ट, किशन रावत, प्रताप गुसाईं, बलवीर नेगी, फारुख शेख आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed