{"_id":"5bce0321bdec2269637c17a0","slug":"15402278391-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए बोट लाइसेंस जारी करने से टाडा ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए बोट लाइसेंस जारी करने से टाडा ने खड़े किए हाथ
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में नए बोटों के संचालन के लिए टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण (टाडा) ने नए लाइसेंस जारी करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। जेटी की कमी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए टाडा ने यह कदम उठाया है। टाडा के अधिकारियों का कहना है कि बोट के संचालन के लिए कोटी कालोनी के अलावा नए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं, लेकिन झील किनारे अन्य स्थानों पर रास्ते और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में टाडा नए स्थान चिह्नित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी बांध झील में टाडा वर्ष 2014 से व्यवसायिक बोटों का संचालन करता है। वर्तमान में झील में 56 लोग व्यवसायिक बोटों का संचालन कर रहे हैं। कोटी कालोनी से बोटों का संचालन कर स्थानीय लोग अपनी आजीविका चला रहे हैं। नए बोटों के लाइसेंस के लिए आठ लोगों ने टाडा में आवेदन जमा किया है, लेकिन टाडा नए बोटों के लाइसेंस जारी नहीं कर रहा है। टाडा के अधिकारियों का कहना है कि कोटी कालोनी में बोटों के संचालन के लिए जो प्लेटफार्म तैयार है, उसमें 50 से अधिक बोटों का संचालन नहीं हो सकता है। कोटी कालोनी के अलावा गडोलिया, पिलखी, कंडीसौड़ की तरफ बोटों के संचालन को नए स्थान चिह्नित कर वहां जेटी (बोट तक जाने का रास्ता) की व्यवस्था की जाएगी। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार का कहना है कि नई बोटों के संचालन के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने पर ध्यान नहीं दी रही है।
कोट
जेटी के अभाव में नई बोटों के लाइसेंस जारी नहीं किए जा रहे है। बोटों के संचालन के लिए नए स्थान चिह्नित करने का काम चल रहा है। जल्द ही झील में नई बोटों के संचालन के लिए कोटी कालोनी के अलावा अन्य स्थान पर जेटी लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया जाएगा है।
विज्ञापन
-सोबत सिंह राणा, अपर मुख्य कार्याधिकारी, टाडा