{"_id":"5bce02f8bdec2269b5182b67","slug":"15402277982-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी प्रतियोगिता में गरखेत ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी प्रतियोगिता में गरखेत ने मारी बाजी
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनबाग (टिहरी)। अगलाड़ पर्यटन क्रीड़ा समिति की पहल पर भटोली में आयोजित तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गरखेत की टीम विजेता रही। स्थानीय कलाकारों ने रासो और तांदी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
सोमवार को जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच ग्राम पंचायत भुटगांव और ग्राम पंचायत बेल ए टीम के बीच खेला गया, जिसमें बेल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच नागदेवता और ग्राम भटोली ए के बीच खेला गया, जिसमें भटोली की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबले में गरखेत की टीम ने स्पोर्ट्स क्लब अठजुला को 12 अंकों से पराजित किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कहा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए सरकार ने कृषि और बागवानी को प्रोत्साहन देेने की योजना तैयार की है। दोबारा क्षेत्र में आकर विकास योजनाओं के कार्यक्रम तय किए जाएंगे। इस मौके पर क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष जयपाल राणा, ब्लॉक प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, कुंवर सिंह चौहान, सिकेन्द्र रौछेला, कमल सिंह रावत, राजेश नौटियाल, महेंद्र सिंह, सूरत सिंह, सब्बल सिंह, राजपाल सिंह, विरेंद्र पंवार, सुंदर, लाखीराम भंडारी आदि उपस्थित रहे।