फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   भिलंगना नदी पर बनेगा 55 मीटर लंबा पुल

भिलंगना नदी पर बनेगा 55 मीटर लंबा पुल

Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
भिलंगना नदी पर बनेगा 55 मीटर लंबा पुल
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के समणगांव को यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए पीएमजीएसवाई भिलंगना नदी पर 55 मीटर लंबा पुल निर्माण करेगा। लंबे इंतजार बाद पुल निर्माण करने के लिए पीएमजीएसवाई ने चार करोड़ 26 लाख का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के दूरस्थ समणगांव में निवासरत 320 परिवारों को केंद्र सरकार ने वर्ष 2015 में सड़क की सौगात दी थी। चार करोड़ 33 लाख की लागत से धोपड़धार से समणगांव तक छह किमी सड़क निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन सड़क मार्ग के बीच में पड़ने वाली भिलंगना नदी पर धोपड़धार के नीचे भिलंगना नदी पर पुल निर्माण नहीं हो पाया। गांव में निवासरत 320 परिवारों के सामने अब भी पांच किमी पैदल दूरी तय करने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन

पुल निर्माण न होने की समस्या को अमर उजाला ने 20 अक्तूबर के अंक में प्रकाशित किया था। ग्रामीणों ने पुल निर्माण न होने पर पीएमजीएसवाई की कार्य प्रणाली पर कई सवाल उठाए थे। पीएमजीएसवाई के ईई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि धोपड़धार-समणगांव मोटर मार्ग पर भिलंगना नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। उक्त स्थान पर 55 मीटर लंबा पुल बनना है, जिससे निर्माण पर चार करोड़ 26 लाख व्यय होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed