फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   बारात से वापस लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त

बारात से वापस लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त

Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
बारात से वापस लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त
नई टिहरी। वन डे की शादी से लौटते समय एक कार कठूड-नैचोली मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल को परिजन जौलीग्रांट अस्पताल ले गए हैं।
विज्ञापन

चंबा विकासखंड के नौल्टा नैचोली गांव से शुक्रवार को एक बारात जौनपुर ब्लॉक के धनौली गांव गई हुई थी। देर रात बारात नैचोली गांव लौट गई थी, लेकिन एक कार के गांव नहीं पहुंचने पर लोग उसे ढूंढने गए। तभी लोगों को करीब 300 मीटर गहरी खाई में कार गिरी हुई दिखी। सूचना पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार, केएन उनियाल ने ग्रामीणों के साथ घटना स्थल से वाहन चालक संजय (25) पुत्र कुंदन लाल निवासी खोपडीधार फैगुल, शीशपाल (25) पुत्र राजेंद्र निवासी टिंगरी धारअकरिया का शव मौके से बरामद किया, जबकि दुर्घटना में सुनील (30) पुत्र सुदामा निवासी भंडारगांव खाड़ी गंभीर रूप से घायल मिला। घायल को परिजन उपचार के लिए अपने साथ जौलीग्रांट अस्पताल ले गए। राजस्व उप निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में मृतकों का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्घटना कैसे हुई कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


हादसे में कुंदन का इकलौता चिराग बुझा
नई टिहरी। कठूड-नैचोली मोटर मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में खोपडीधार फैगुल निवासी कुंदन लाल के घर का एक मात्र चिराग हमेशा के लिए बुझ गया है। दुर्घटना में उनके इकलौते बेटे संजय की मौत हो गई है। संजय की दो बड़ी बहनों की शादी हो गई है और दो छोटी बहनें हैं। वृद्ध पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का संजय बेरोजगार था, लेकिन पिता के हर काम में वह मददगार बनकर परिवार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed