फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जिले में 108 सेवा को मिली तीन नई एंबुलेंस

जिले में 108 सेवा को मिली तीन नई एंबुलेंस

Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
जिले में 108 सेवा को मिली तीन नई एंबुलेंस
नई टिहरी। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 को जिले में तीन नई एंबुलेंस मिल गई है। अब चंबा, घनसाली और कीर्तिनगर में मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी। इन स्थानों पर लंबे समय से पुरानी एंबुलेंस खराब पड़ी थी।
विज्ञापन

शनिवार को जिला मुख्यालय में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. भागीरथी जंगपांगी ने सरकार के ओर से उपलब्ध करवाई गई तीन एंबुलेंसों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस मिलने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में मदद मिलेगी। 108 सेवा के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि नई एंबुलेंस चंबा, घनसाली और कीर्तिनगर को दी गई है। जिले में अधिकांश स्थानों पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा 108 लंबे समय से खराब चल रही है। कई बार पीड़ितों के 108 पर कॉल करने पर भी सेवा उपलब्ध नही हो पाती थी। घनसाली, कीर्तिनगर में गर्भवती महिलाओं से लेकर अन्य बीमार लोगों को परेशानी हो रही थी। इस मौके पर 108 सेवा के केशव रणावत, जगमोहन, महावीर सिंह, दीपक खत्री, जीत सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जल्द मिलेंगे जिले को नए 108 सेवा वाहन
गोपेश्वर। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला चिकित्सालय परिसर में 108 सेवा वाहन का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जल्द ही जिले में संचालित हो रहे सभी पुराने 108 सेवा वाहनों की जगह नए एंबुलेंस वाहनों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में संचालित सभी पुराने 108 सेेवा वाहनों को बदलकर नए वाहनों के क्रय की शासन से स्वीकृति मिल गई है। सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा ने कहा कि नए एंबुलेंस वाहन में पर्याप्त उपकरण लगे हुए हैं। इस मौके पर सीएमएस डा. शैलेंद्र कुमार, डा. एनके जौहरी, एनएचएम के डीपीएम दीपक खंडूरी, उदय सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed