{"_id":"5bad0a4e867a557fe732c2f0","slug":"153806700118garhwal-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरेंद्रनगर अस्पताल को जल्द मिलेंगे छह चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरेंद्रनगर अस्पताल को जल्द मिलेंगे छह चिकित्सक
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय में बनी अव्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए स्थानीय विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने स्थानीय लोगों के साथ ही डीएम और सीएमओ की मौजूदगी में अस्पताल कर्मियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जल्द ही अस्पताल में छह और डाक्टरों की तैनाती की जाएगी।
श्रीदेव संयुक्त चिकित्सालय में 18 सितंबर को भर्ती युवती और एक प्रसूता को रेफर करने के बाद दोनों की मौत हो गई थी। इस पर अस्पताल प्रंबंधन के प्रति लोगों की नाराजगी को देखते हुए कृषि मंत्री ने बृहस्पतिवार को अस्पताल में एक बैठक कर इलाज में लापरवाही बरतने और ओपीडी घटने पर सीएमएस को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि युवती और प्रसूता की मौत के लिए जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि कोई भी डाक्टर और अन्य स्टाफ बगैर अनुमति के स्टेशन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने डीएम को भी अस्पताल का निरीक्षण करने को कहा। मृतका वैशाली की मां पूनम बजाज ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अस्पताल में आत्महत्या करने की चेतावनी दी। अस्पताल में उपकरणों की कमी बताने पर मंत्री ने बौराड़ी अस्पताल में स्थित अल्ट्रासाउंड और सीटी स्केन यहां शिफ्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। बैठक में डीएम सोनिका, सीएमओ डा. भागीरथी जंगपांगी, डिप्टी सीएमओ डा. मनोज वर्मा, सीएमएस डा. मनोज बहुखंडी, जगदीश बजाज और अशोक बजाज आदि मौजूद थे।