{"_id":"5babb9c7867a557fed5e9c41","slug":"15379808507-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट में बगैर जांच गिरफ्तारी पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट में बगैर जांच गिरफ्तारी पर जताया रोष
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। उक्रांद ने एससी-एसटी एक्ट के तहत बगैर जांच के गिरफ्तारी के फैसले का कड़ा विरोध जताया है। दल ने केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर इस संबंध में एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है।
यहां रामलीला मैदान में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह एससी-एसटी एक्ट संबंधी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का स्वागत करते हैं, जिसमें बगैर जांच के गिरफ्तारी को अवैध ठहराया गया था, लेकिन केंद्र सरकार की ओर से इसमें किए गए संशोधन का विरोध करते हैं। उक्रांद के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर और अखिल भारतीय पंचायत विकास संगठन के प्रदेश प्रवक्ता वाचस्पति रयाल ने कहा कि केंद्र सरकार सर्वोच्च न्यायालय के जनहितकारी निर्णयों को भी पलट रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर एससी-एसटी एक्ट के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ही लागू करने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में संजय रावत, लक्ष्मी प्रसाद रतूड़ी, कृष्ण सिंह, सुनील नेगी, शोभा खत्री, जितेंद्र कंडारी, करण सिंह और विमला आदि शामिल थे।