{"_id":"5b82e00042c792464d1bb658","slug":"1535303669614-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर कैंपस के 14 सौ छात्र-छात्राओं के आई कार्ड निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर कैंपस के 14 सौ छात्र-छात्राओं के आई कार्ड निरस्त
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के 1400 छात्र-छात्राओं के आईकार्ड विवि प्रशासन ने निरस्त कर दिए हैं। अब स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन अपना आईकार्ड जारी करेगा। विवि प्रशासन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कैंपस निदेशक को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से पूर्व में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को जारी किए गए सभी आई कार्ड वापस लेने के निर्देश दिए हैं।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर को इस सत्र से श्रीदेव सुमन विवि का दर्जा मिल चुका है। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विवि ने प्रवेश दिया है, लेकिन बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमएससी और एमए प्रथम वर्ष में दाखिला ले चुके लगभग 14 सौ छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय प्रशासन ने पीजी कॉलेज के नाम से आई कार्ड जारी कर दिए थे। मामला संज्ञान में आते ही विवि प्रशासन ने सभी आईकार्ड निरस्त कर दिए हैं। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को विवि के आईकार्ड जारी करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बताया कि गोपेश्वर कैंपस में छात्र-छात्राओं को विवि प्रशासन ई पुस्तकालय की सुविधा मुहैया कराएगा। पुस्तकालय के लिए भी विवि प्रशासन स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को अलग से आईकार्ड जारी करेगा। इस संबंध में कॉलेज के निदेशक को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।