फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को बजट हुआ स्वीकृत:नेगी

केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को बजट हुआ स्वीकृत:नेगी

Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को बजट हुआ स्वीकृत:नेगी

विज्ञापन
नई टिहरी। लंबे समय से अस्थायी भवन में संचालित हो रहे केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को केंद्र सरकार ने बजट स्वीकृत कर सीटों की संख्या बढ़ा दी है।
रविवार को टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मुलाकात के बाद केंद्रीय विद्यालय के भवन का बजट स्वीकृत हो गया है। कहा कि ए-टाइप बिल्डिंग में कक्ष-कक्षों के अलावा स्टाफ क्वार्टर, प्रिसिंपल कार्यालय, खेल मैदान आदि बनेंगे। साथ ही सीटों की संख्या भी पांच सौ से बढ़ाकर एक हजार कर दी गई है। कहा कि वर्ष 2010 में तत्कालीन प्रभारी मंत्री व वर्तमान सीएम त्रिवेंद्र रावत के निर्देश पर पुनर्वास निदेशालय ने आंचल डेरी के पास केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को चार एकड़ भूमि उपलब्ध कराई थी, लेकिन इस भूमि पर जाने के लिए मुख्य सड़क से रास्ता नहीं था। ऐसे में केवि संगठन ने यहां भवन निर्माण के लिए पैसा जारी नहीं किया था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, दिनेश डोभाल, विनोद रतूड़ी, केडी पुनेठा, उदय रावत, विक्रम कठैत, राकेश लांबा, गीता रावत, कुसुम चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed