फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 22 घंटे से यातायात के लिए बंद

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 22 घंटे से यातायात के लिए बंद

Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे 22 घंटे से यातायात के लिए बंद
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे नरेंद्रनगर बाईपास के समीप मलबा गिरने से बाधित हो गया, जिससे लोगों को वाहन बदलकर अपने गंतव्य जाना पड़ा। शुक्रवार रात नौ बजे नरेंद्रनगर बाईपास के समीप पहाड़ी से मलबा गिर गया। शनिवार को भी हाईवे पर पहाड़ी से मलबा गिरता रहा, जिससे यातायात बहाल नहीं हो पाया। रविवार को रक्षाबंधन का पर्व होने से लोग बड़ी संख्या में अपने घरों को जा रहे हैं, लेकिन सड़क बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे बाईपास के समीप सड़क पर गिरा मलबा और पत्थरों को साफ करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed