{"_id":"5b7d990f42c7924631102180","slug":"15349578294-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लोनिवि को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने लोनिवि को जारी किया नोटिस
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। हनुमान मंदिर पुल मरम्मत की धीमी गति पर एसडीएम पीआर चौहान ने लोनिवि को नोटिस जारी किया है। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ाने और निर्माण के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने को कहा है।
गंगोत्री-केदारनाथ मोटर मार्ग पर जर्जर हनुमान मंदिर मोटर पुल का लोनिवि 29 जुलाई से मरम्मत कार्य करवा रहा है। 40 लाख की लागत से लोनिवि ने दो माह के अंतर्गत पुल निर्माण पूरा कर वाहनों का आवागमन शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन इन 25 दिन में लोनिवि पुल मरम्मत का 30 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं कर पाया है। पुल राहगीरों और वाहनों के संचालन के लिए पूरी तरह से बंद होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुल मरम्मत की धीमी गति पर एसडीएम पीआर चौहान ने लोनिवि को नोटिस जारी किया है। नोटिस में एसडीएम ने कहा कि मजदूरों की संख्या बहुत कम है। निर्माण सामग्री भी पर्याप्त मात्रा में कार्य स्थल पर उपलब्ध नहीं है। जन हितों को देखते हुए दो माह के निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत पुल मरम्मत कार्य पूरा किया जाए।