फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोपी अंशकालिक शिक्षक गिरफ्तार-compat

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोपी अंशकालिक शिक्षक गिरफ्तार-compat

Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का आरोपी अंशकालिक शिक्षक गिरफ्तार-compat
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठेला के नाम से पांचवीं कक्षा का फर्जी प्रमाणपत्र बनाने के आरोपी एक अंशकालिक शिक्षक को पुलिस ने चरथावल (मुजफ्फरनगर) से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले का एक शिक्षक घनसाली में किसी प्राथमिक स्कूल में तैनात था। शिक्षक ने जिले के ग्राम बिरासली चरथावल निवासी सलेख चंद्र को बताया कि घनसाली में एक प्राथमिक विद्यालय ठेला है। सलेख चंद्र ने इसका फायदा उठाते हुए वर्ष 1996 में भिलंगना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठेला के नाम से पांचवीं कक्षा पास का प्रमाणपत्र स्वयं ही बना दिया। सलेख चंद्र वर्ष 2015 से जूनियर हाईस्कूल चरथावल मुजफ्फरनगर में अंशकालिक शिक्षक है। वर्ष 2017 में सलेख के ही गांव के संजय पुंडीर ने शिक्षा विभाग से सूचना के अधिकार के तहत सलेख चंद्र के शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की सूचना मांगी थी। जांच पड़ताल में सलेख चंद्र का पांचवीं कक्षा पास का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया, जिस पर संजय पुंडीर ने सलेख चंद्र के खिलाफ मुजफ्फरनगर थाने में फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर नौकरी हासिल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर थाने से केस घनसाली थाना ट्रांसफर हो गया था। थानाध्यक्ष केके टम्टा ने बताया कि बीते दिवस सलेख चंद्र को उसके घर चरथावल से गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को आरोपी को जिला जज के न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed