{"_id":"5b7c4a5c42c7924656042808","slug":"153487214612-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ से गिरे मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ से गिरे मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 21 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सोमवार देर रात पावकी देवी से अपने गांव कोटार जा रहा एक व्यक्ति पहाड़ से हुए भूधंसाव की चपेट में आकर मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
क्षेत्र के सरदार सिंह पुंडीर ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे कोटार गांव का होशियार सिंह (52) पुत्र महेंद्र सिंह पावकी देवी से अपने घर पैदल जा रहा था कि इस दौरान पहाड़ से हुए भारी भूधंसाव के कारण वह मलबे के ढेर में दब गया। रात को उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह उसी रास्ते फिर से उसकी तलाश की गई, तो मलबे के ढेर से होशियार सिंह को निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि होशियार सिंह की मौत से उसके परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। वह अपने पीछे पांच नाबालिग बच्चे, पत्नी और बूढ़ी मां को छोड़ गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।