फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कंडीसौड़ और रातलधार में बाजार तथा स्कूल बंद कर किया प्रदर्शन-compat

कंडीसौड़ और रातलधार में बाजार तथा स्कूल बंद कर किया प्रदर्शन-compat

Tue, 21 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
कंडीसौड़ और रातलधार में बाजार तथा स्कूल बंद कर किया प्रदर्शन-compat
कंडीसौड़/ लंबगांव। उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक में बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में मंगलवार को कंडीसौड़ बाजार और क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, शैलेंद्र प्रसाद भट्ट, लाखीराम उनियाल, बुद्धि सिंह गुसाईं, ललित खंडूड़ी, देव चंद रमोला, भाग चंद रमोला, पीतांबर जोशी, बासुदेव खंडूड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रतापनगर क्षेत्र में रातलधार बाजार बंद रहा। लोगों ने इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य करा दिया। व्यापारियों और छात्र-छात्राओं ने रातलधार बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरिराज बिष्ट, देव सिंह सजवाण, दुर्गापाल बिष्ट, उम्मेद सिंह कंडियाल, पदम सिंह राणा, शीशपाल कंडियाल व जगदीश कंडियाल उपस्थित रहे। भिलंगना के चमियाला बाजार में व्यापारियों ने हत्यारोपी का पुतला फूंका। इस दौरान धर्म सिंह बिष्ट, प्रशांत जोशी, उदय सिंह नेगी, दिनेश भजनियाल, प्रदीप कुमार, शिवा रतूड़ी, लक्ष्मी बिष्ट उपस्थित रहे। कोटी कालोनी और बीपुरम में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, कुलदीप पंवार, गोपालदत्त रतूड़ी, नरेंद्र चंद रमोला, शाकांबरी आदि शामिल रहे। चंबा में कौशल विकास केंद्र से जुड़ी छात्राओं और महिलाओं ने कौशल्या नौटियाल के नेतृत्व में बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हत्यारे को मिले कड़ी सजा
नई टिहरी। कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक में बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने पर कड़ा रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि घटना से समाज को शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की। इस दौरान आज बुधवार को ईद-उल-अजहा पर्व पर सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। बैठक में मुशर्रफ अली, शकील अहमद, मुर्तजा बेग, अनीस खान, जमीर मंसूरी, साद अहमद, सरताल अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed