{"_id":"5b5df6f44f1c1b6f668b6142","slug":"153288471820-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह बाद भी पंकज की हत्या का नहीं हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह बाद भी पंकज की हत्या का नहीं हुआ खुलासा
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। बाल गंगा तहसील के घैरका के पंकज दास की हत्या की गुत्थी पुलिस तीन माह बाद भी नहीं सुलझा पाई है, जिससे परिजनों ने रोष है। उन्होंने डीएम एवं एसएसपी को ज्ञापन देकर घटना का जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
घैरका के पंकज दास (32) पुत्र सोहन दास 28 अप्रैल को म्यार गांव शादी में बैंड बजाने के बाद रगड़ी गांव में अपने रिश्तेदार की बेटी की मेहंदी गया था, लेकिन 29 अप्रैल को वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने राजस्व पुलिस चौकी गोना में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। नौ मई को रगड़ी गांव के पास पंकज का शव में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए राजस्व पुलिस और फिर रेगुलर पुलिस से जांच की मांग की थी, लेकिन तीन माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने जिलाधिकारी, एसएसपी को ज्ञापन देकर हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ऐसा नहीं होने पर कलक्ट्रेट में बेमियादी अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। इस संबंध में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि थानाध्यक्ष घनसाली लगातार घटना के संबंध में साक्ष्य जुटा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द घटना का खुलासा होगा।