{"_id":"5b575caa4f1c1b45748b6cca","slug":"15324520051020-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौघर गांव में 20 दिनों से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौघर गांव में 20 दिनों से पानी का संकट
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबगांव (टिहरी)। भदूरा पट्टी के नौघर गांव में पिछले 20 दिन से पानी का संकट बना हुआ है। बारिश के इस मौसम में भी गांव में निवासरत 30 परिवारों को सुबह-शाम पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान की लचर कार्य प्रणाली पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जल संस्थान कार्यालय पर खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
नौघर गांव के धन सिंह रावत, शोभराज रावत ने बताया कि 20 दिन पूर्व गांव की पेयजल योजना बारिश से क्षतिग्रस्त हुई थी। तब से गांव के आधे हिस्से में ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान कार्यालय में पानी की आपूर्ति न होने की शिकायत वे कई बार कर चुके हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। जल संस्थान के जेई राज किशोर पोखरियाल ने बताया कि नौघर गांव की पेयजल लाइन में फाल्ट आने से इस तरह की दिक्कतें आ रही है। लाइन पर मरम्मत कार्य चल रहा है। दो-तीन दिन का समय और लगेगा।