फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   कोटी कालोनी में 20 करोड़ से बनेगा गंगा संग्राहालय: धन सिंह

कोटी कालोनी में 20 करोड़ से बनेगा गंगा संग्राहालय: धन सिंह

Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
कोटी कालोनी में 20 करोड़ से बनेगा गंगा संग्राहालय: धन सिंह
नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में पहली बार मंगलवार से पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग का दस दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के विशेषज्ञ झील में क्षेत्र के 50 युवाओं को विंडसर्फिंग, सेलिंग, वाटर स्कींग, रिवर राफ्टिंग और लाइफ सेविंग के गुर सिखलाएंगे।
विज्ञापन

कोटी कालोनी में टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कहा कि 42 वर्ग किमी लंबी टिहरी बांध झील भविष्य में यहां के लोगों को रोजगार के साथ ही आर्थिक संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण साधन होगी। पुराने टिहरी के धार्मिक महत्व को देखते हुए झील के आसपास साहसिक पर्यटन के साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना सरकार ने तैयार की है। कोटी कालोनी में 20 करोड़ की लागत से गंगा संग्राहालय निर्माण के लिए केंद्र सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। बनारस, हरिद्वार और ऋषिकेश की तर्ज पर झील किनारे गंगा आरती होगी। पूर्ववर्ती सरकार की नाकामी के चलते झील का उपयोग स्थानीय हितों और व्यवसाय के तौर पर नहीं हो पाया। कांग्रेस सरकार ने साहसिक अकादमी का ढांचा खड़ा कर उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान गोवा के मुख्य प्रशिक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि नौका संचालन पावर बोट हैंडलिंग एवं लाइफ सेविंग का प्रशिक्षण दो पालियों में दिया जाएगा। टिहरी झील में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं, इसके लिए नौका संचालकों कोर प्रयोगात्मक के साथ-साथ तकनीकी जानकारी होना आवश्यक है। संचालन जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने किया। इस मौके पर जाखणीधार की प्रमुख बेबी असवाल, सुंदर सिंह रावत, दिनेश पंवार, नरेंद्र रावत, प्रवीन रावत, गब्बर सिंह, नत्थी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोट संचालन को जारी होंगे लाइसेंस
टिहरी बांध की झील में बोट संचालन के लिए जिला प्रशासन ने लाइसेंस जारी करने लगी रोक हटा दी है। डीएम सोनिका ने बताया कि जो युवा नौका संचालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेंगे वे नौका संचालन लाइसेंस बनवाने के लिए निर्धारित मानकों के तहत पर्यटन विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं। वर्तमान में झील में 41 बोटें संचालित हो रही है। जेटी और अन्य सुविधाओं के अभाव में पर्यटन विभाग लाइसेंस जारी नहीं कर रहा था। नई जेटी का टेंरर हो चुका है, जो मार्च में कोटी कालोनी में लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed