{"_id":"5a5253194f1c1b4f198b5724","slug":"15153448382-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटी कालोनी में फर्जी मेले की आड़ में कर रहे हैं उगाही: नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटी कालोनी में फर्जी मेले की आड़ में कर रहे हैं उगाही: नेगी
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। टिहरी विधायक धन सिंह नेगी ने कोटी कालोनी में कुछ लोगों की ओर से सरकारी अधिकारियों के नाम छापकर त्रिहरी महोत्सव की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम से एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि कोटी में अतिक्रमणकारी मेले के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने जलकर, सीवर के नाम पर कुछ सामाजिक संगठनों पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया।
विधायक धन सिंह नेगी ने पत्रकार वार्ता में एक पंपलेट जारी करते हुए बताया कि कोटी में 14 जनवरी से डीएम को मुख्य अतिथि बनाकर महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जबकि डीएम से अनुमति नहीं ली है। कहा कि बिना सरकार और पालिका की स्वीकृति के सरकारी अधिकारियों के नाम छापकर लोगों से धोखाधड़ी एवं उगाही की जा रही है। कहा कि कोटी में सारी भूमि पर्यटन विभाग के नाम पर दर्ज है। फिर भी कुछ शरारती तत्वों ने अतिक्रमण कर आलीशान होटल बना दिए हैं। हनुमंत राव कमेटी की सिफारिशों के बाबत विधायक ने कहा कि कुछ संगठन शहरवासियों को गुमराह कर रहे हैं। कहा कि गत पांच सालों ने इन संगठनों ने जलकर एवं सीवर शुल्क को लेकर कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन वर्तमान सरकार को बदनाम करने के लिए बेवजह धरना-प्रदर्शन कर शहर में आंदोलन का माहौल खड़ा कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं, बेबी असवाल, अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, रतन सिंह पंवार, विनोद रतूड़ी, गोपीराम चमोली, शीशराम थपलियाल, बिजेंद्र धनोला, सतवीर पुंडीर, अनीता कंडियाल, गीता रावत, असगर अली आदि मौजूद थे।