{"_id":"5a300d104f1c1bbd208b63c8","slug":"151309865210-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकनृत्य में नरेंद्रनगर नुक्कड़ नाटक में चंबा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकनृत्य में नरेंद्रनगर नुक्कड़ नाटक में चंबा प्रथम
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सामुदायिक सहभागिता के तहत जिला स्तरीय सपनों की उड़ान में छात्र-छात्राओं ने गीत-नृत्य, नाटक और निबंध आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
जीजीआईसी बौराड़ी में मंगलवार को आयोजित सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का शुभारंभ चंबा ब्लॉक प्रमुख आनंदी नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में दूर-दराज के सभी छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग कराने के प्रयास किए जाने चाहिए। बहुउद्देशीय हॉल की मरम्मत कराने की मांग पर प्रमुख ने टीएचडीसी से धनराशि उपलब्ध कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है। डीईओ (बेसिक) सुदर्शन सिंह बिष्ट ने कहा कि पढ़ाई के साथ कल्चरल प्रोग्राम मानसिक तनाव को दूर करता है और छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में भी निखार आता है।
प्राथमिक वर्ग कविता-पाठ में सविता प्रथम, श्रेता द्वितीय रहे। लोकगीत में मानसी व शुभम प्रथम, मुस्कान व निकिता द्वितीय रहे। निबंध में प्रियांशी पुंडीर पहले, अनामिका दूसरे स्थान पर रही। पेंटिंग में खुशबू प्रथम, सुमन सिंह द्वितीय रही। वाद-विवाद में प्रियांशी प्रथम, काजल द्वितीय रही। प्रेरक गीत में अनीषा भट्ट प्रथम और सानिया द्वितीय रही। उच्च प्राथमिक वर्ग में कविता-पाठ में काजल प्रथम, अनीता द्वितीय, निबंध निशा पहले, अर्चना द्वितीय रहे। पेंटिंग में सत्यम पहले, वंदना द्वितीय रहे। वाद-विवाद में संजना प्रथम व आशा द्वितीय रही। प्रेरक गीत में शीतल कुमार प्रथम, संध्या द्वितीय रही। लोक नृत्य में नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रथम, कीर्तिनगर द्वितीय और जाखणीधार तृतीय रहा। नुक्कड़ नाटक में चंबा प्रथम, थौलधार द्वितीय रहा। इस मौके पर उप शिक्षाधिकारी धनवीर सिंह, प्रधानाचार्य शगुफ्ता प्रवीन, संयोजक जितेंद्र सिंह राणा, राजेश कुमार, बुद्वि प्रकाश भट्ट, टीटी राणा, विजेंद्र पंवार, वीरेंद्र राणा, डा. ज्ञान प्रताप सिलस्वाल, दीपक रतूड़ी, कैलाश डंगवाल, बृजपाल रावत और विनोद पेटवाल आदि मौजूद थे।