{"_id":"5a300cf24f1c1bc8678c1067","slug":"151309862219-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दी जानकारी
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्रनगर (टिहरी)। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़ा अपशिष्ट के निस्तारण एवं प्रबंधन को लेकर तहसील सभागार में पंचायती राज विभाग की ओर से चार दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी रणवीर सिंह असवाल ने बताया कि 12 से 15 दिसंबर तक चलने वाली प्रशिक्षण में जिले के चंबा, थौलधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर ब्लाक के सहायक खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर कूड़े का सही प्रबंधन, निस्तारण की जानकारी दी गई। बताया गया कि स्रोत पर सूखा, गीला कूड़ा अलग-अलग रखने, कूड़े को संसाधन के रूप में देखने, इसे जलाने व दबाने से परहेज करने, कूड़ा प्रबंधन भूमि के ही ऊपर करने, प्लास्टिक का निस्तारण, प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने, कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, ग्रामीण क्षेत्रों में इसका सही प्रबंधन करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर पीपी चौहान, भुवन चंद्र थपलियाल, जयवीर रांगड़, श्यामलाल, केआर रतूडी, कृष्णकांत पैन्यूली, रंजीता, बमलेश्वरी आदि मौजूद थे।