{"_id":"5a202ce04f1c1b76678bea97","slug":"15120582046-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी परिषद ने दूसरे दिन भी किया कार्यबहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी परिषद ने दूसरे दिन भी किया कार्यबहिष्कार
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
चंबा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने दूसरे दिन भी ब्लॉक मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर कार्यबहिष्कार पर रहे। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार को भी परिषद के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन करते हुए कहा कि लंबे समय से वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों की भांति सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू समेत 23 सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, राजेंद्र राणा, आरपी चमोली, ऋषिपाल लिंगवाल, चतर असवाल, केआर रतूडी, पुष्पा भट्ट, रीना, भागीरथी पंवार, रजनी रमोला, कविता, अंजना, रमिता, विजयलक्ष्मी आदि मौजूद थे।