{"_id":"5a202cde4f1c1b96698b64f2","slug":"151205820213-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की छत निर्माण में कमी पाए जाने पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की छत निर्माण में कमी पाए जाने पर लगाई फटकार
Updated Thu, 30 Nov 2017 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने चंबा ब्लाक के दिवाड़ा गांव पहुंचकर मनरेगा से कराए जा रहे विकास कार्यों से लेकर प्राथमिक विद्यालय, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत दिवाडा के प्राथमिक विद्यालय की छत का निर्माण मानकों की अनदेखी एवं गुणवत्ता ठीक न होने पर कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश दिए।
दिवाड़ा पहुंचे सीडीओ आशीष ने मध्याह्न भोजन को मानकों के अनुरूप बनाकर सफाई का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने मनरेगा, जिला योजना, 14वें वित्त आयोग से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया। सीडीओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ अभिलेखों को दुरस्थ करवाकर ग्राम पंचायत में बुलेटिन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मान सिंह राणा, मनरेगा के जिला परियोजना अधिकारी यतीश पुंडीर आदि मौजूद थे।