{"_id":"5a1ee99f4f1c1b78548c01a5","slug":"15119754501-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमिनार देहरादून में कराने के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमिनार देहरादून में कराने के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन विवि की ओर से तीन दिवसीय सेमिनार विवि मुख्यालय बादशाहीथौल के बजाय देहरादून में कराए जाने पर स्थानीय लोगों ने रोष जताया है। देहरादून में सेमिनार कराए जाने के विरोध में उन्होंने विवि कुलपति डा.यूएस रावत का पुतला फूंका। बुधवार को स्थानीय लोगों ने यहां मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए। विवि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुलपति के पुतले को आग के हवाले किया। कहा पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने के लिए बादशाहीथौल में श्रीदेव सुमन विवि की स्थापना की गई थी। लेकिन विवि प्रशासन देहरादून में कैंप कार्यालय बनाकर सभी व्यवस्थाएं वहीं से संचालित कर रहा है। यदि सेमिनार बादशाहीथौल में होता तो स्थानीय लोगों और छात्रों को भी इसका लाभ मिलता। पुतला फूंकने वालों में हिंदू जागरण मंच के रघुवीर रावत, सुरम तोपवाल, प्रशांत उनियाल, अलंकार सुमन, दर्शनलाल पोखरियाल, दीवान सिंह आदि शामिल थे।