फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   दवा स्टोर एवं पंजिका सुव्यवस्थित न होने पर लगाई फटकार

दवा स्टोर एवं पंजिका सुव्यवस्थित न होने पर लगाई फटकार

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
दवा स्टोर एवं पंजिका सुव्यवस्थित न होने पर लगाई फटकार

विज्ञापन
नई टिहरी। जिलाधिकारी सोनिका ने जाखणीधार ब्लॉक के ढुगमंदार क्षेत्र के कई गांव का भ्रमण कर विकास योजनाओं का निरीक्षण किया। सेमंडीधार एवं मंदार स्वास्थ्य केंद्र में दवा स्टोरों एवं दवा पंजिका सुव्यवस्थित न होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय सेमंडीधार में टेली मेडिसन सेवा का भी शुभारंभ भी किया।

बुधवार को डीएम सोनिका ने टेली मेडिसन सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र में तैनात फार्मेसिस्टों को शनिवार, रविवार को जिला अस्पताल बौराड़ी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को इस सेवा का जल्द लाभ मिल सके। इसके बाद डीएम ने मंदार गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्कूल का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में 26 छात्र-छात्राएं पढ़ते है, पर शिक्षक एक ही है। मंदार वर्तमान में चार प्राथमिक स्कूल, निजी स्कूल संचालित हो रहे है। पूर्व प्रधान ध्यान सिंह रावत ने बताया कि गांव में इंटर कालेज इस सत्र से शुरू हो चुका है, लेकिन प्रवक्ताओं की तैनाती न होने के कारण बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी हो रही है। जबकि विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों को तीन किमी दूर स्थित सेमंडीधार पढ़ने जाना पड़ रहा है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विजयपाल रावत ने बताया कि 2011-12 में कस्तल-म्यूड़ी-मंदार सड़क स्वीकृत हुई थी। बावजूद लोनिवि प्रांतीय खंड बौराड़ी ने मुआवजा वितरित न करने से सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया। बताया कि क्षेत्र में 6 स्वास्थ्य उपकेंद्र है, जिनमें से अधिकांश में एएनएम ने न होने से टीकाकरण को पिलखी या घनसाली जाना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रोस्टर तैयार कर कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम ने सेमंडीधार में निजी स्कूल के छात्र को गिरने के कारण चोट लगा पर उसे स्वास्थ्य केंद्र पिलखी से एंबुलेंस मंगाकर बौराड़ी अस्पताल भिजवाया। उन्होंने सेमंडीधार स्वास्थ्य केंद्र में संबद्ध फार्मेसिस्ट शांति नाथ को अपने मूल स्थान पर तैनाती देने को कहा। कस्तल के बच्चन सिंह के पेंशन न मिलने की शिकायत डीएम की। इस मौके पर एडीआईओ एसएम बिजल्वाण, डीपीएम प्रीतम नेगी, अनूप कृषाली, सूरज बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed