फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   डाक विभाग की लापरवाही पड़ी भारी

डाक विभाग की लापरवाही पड़ी भारी

Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
डाक विभाग की लापरवाही पड़ी भारी

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भारतीय डाक सेवा की लापरवाही के कारण एक युवक आईटीबीपी की सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया है। शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद उनकी लिखित परीक्षा होनी थी, लेकिन डाक विभाग की लापरवाही के कारण प्रवेश पत्र समय पर नहीं मिला। जिसके कारण वह परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गया। इससे निराश युवक के पिता ने पोस्ट ऑफिस के प्रति नाराजगी जताते हुए उपभोक्ता फोरम में जाने का निर्णय लिया है।

भिलंगना ब्लॉक में उपर केमर पट्टी के ग्राम पंचायत कोठगा निवासी राजेंद्र सिंह रावत पुत्र अब्बल सिंह रावत ने वर्ष 2015 में दिल्ली में आयोजित भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की सब इंस्पेक्टर की शारीरिक परीक्षा पास की थी। अब उसकी लिखित परीक्षा 26 नवंबर 2017 को मेंहूवाला देहरादून में होनी तय थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आईटीबीपी की ओर से उन्हें ग्राम कोठगा के पते पर 15 नवंबर को स्पीड पोस्ट से प्रवेश पत्र भेजा गया था। बताया गया कि प्रवेश पत्र कोठियाड़ा पोस्ट ऑफिस में 24 नवंबर को पहुंच गया था, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण प्रार्थी को डाक 28 नवंबर को दी गई। इस लापरवाही के कारण अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाया है। राजेंद्र के पिता ने बताया कि पूर्व में भी युवक ने होमगार्ड इंस्पेक्टर की परीक्षा में 26 मई को शामिल होना था, लेकिन पोस्ट ऑफिस की लापरवाही से उस समय भी प्रवेश पत्र की डाक समय पर नहीं मिल पाई। जिससे उसे उस परीक्षा से भी वंचित होना पड़ा। उन्होंने बेरोजगारों के भविष्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बावत डाक निरीक्षक उदयराज का कहना है, कि इसकी जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed