{"_id":"5a1ee9864f1c1b68678bed2e","slug":"15119754256-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेश्वर बांध परियोजना में लगाया स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेश्वर बांध परियोजना में लगाया स्वास्थ्य शिविर
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। टीएचडीसी के कोटेश्वर बांध परियोजना में हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई।
स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए परियोजना महाप्रबंधक पीके अग्रवाल ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं होने से इस तरह के शिविर लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को ऐसे मौके का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में परियोजना के कर्मचारियों के साथ ही आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए मरीजों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में हिमालयन हास्पिटल के विषेशज्ञ चिकित्सक के दल में शामिल फिजीशियन डा. हिमांशु तनवर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डा. वंदना, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. दीक्षा, रेडियोग्राफर डा. ईशू, ईएनटी सर्जन डा. सिराज आदि ने मरीजों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां वितरित की। इस मौके पर अपर महाप्रबंधक सजीव आर, उप महाप्रबंधक सीमांत पंत, उप महाप्रबंधक एचके जिंदल, टीएचडीसी के सीएमओ डा. जी श्रीनिवास और आरडी ममगाईं आदि मौजूद थे।