फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   40 लाख खर्च, फिर भी वीरान पड़ा है बंदर बाडा

40 लाख खर्च, फिर भी वीरान पड़ा है बंदर बाडा

Wed, 29 Nov 2017 10:37 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
40 लाख खर्च, फिर भी वीरान पड़ा है बंदर बाडा

विज्ञापन
नई टिहरी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने टिहरी जनपद के कौड़िया में बंद पड़े मंकी रेस्क्यू सेंटर (बंदर बाडा) मामले की शिकायत को वन विभाग के सचिव को रेफर किया है। इस पर प्रमुख वन संरक्षक ने डीएफओ टिहरी से इस मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बंदरों की बढ़ती संख्या से परेशान लोगों को निजात मिल पाएगी।
बंदर खाने-पीने की तलाश में जंगल से आबादी क्षेत्र में रुख कर रहे हैं। इस कारण ग्रामीण ही नहीं शहरी क्षेत्र के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंदर खेतों में तैयार गेहूं, धान और सब्जियों को तहस-नहस कर काश्तकारों के अरमानों पर पानी फेर रहे है। बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 2015 में वन विभाग ने पड़ोसी राज्य हिमाचल की तर्ज पर टिहरी के कौड़िया में 40 लाख की लागत से मंकी रेस्क्यू सेंटर बनाया था। इस सेंटर में वन विभाग को आबादी क्षेत्र से बंदरों को पकड़कर लाना था। जहां बंदरों की नसबंदी कर दोबारा से जंगलों में छोड़ना था। मंकी रेस्क्यू सेंटर का ढांचा पूरी तरह बनने के बावजूद अभी तक बंदर बांध्यकरण केंद्र में बंदरों की नसबंदी कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके पीछे विभाग सेंटर में मेडिकल स्टाफ, मशीन और लाइट की व्यवस्था के लिए बजट न होने की बात कह रहा था। जिस पर स्वामी रामतीर्थ आश्रम समिति टिहरी के सचिव विनोद चमोली ने पीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर बंदर बाडा में बंाध्यकरण शीघ्र करने की मांग की थी। पीएमओ ने शिकायत को वन विभाग के सचिव को रेफर करते हुए उचित कार्रवाई की अपेक्षा की है। पीएमओ के संज्ञान लेने के बाद प्रमुख वन संरक्षक ने डीएफओ टिहरी को मामले की स्थिति से अवगत कराने को कहा था।
विज्ञापन


इनका क्या है कहना
प्रमुख वन संरक्षक को बंदर बाडा के मामले की जानकारी भेजी जा रही है। मेडिकल स्टाफ, मशीन, लाइट और अन्य व्यवस्थाओं के लिए बजट स्वीकृत होते ही कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोको रोसो, डीएफओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed