{"_id":"5a1d970a4f1c1b001c8b5a32","slug":"151188877214-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई को जीवन का मूल मंत्र बनाएं विद्यार्थी-प्रीतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई को जीवन का मूल मंत्र बनाएं विद्यार्थी-प्रीतम
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थत्यूड़ (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ समारोह में जौनसारी, जौनपुरी लोक गीतों और नृत्य की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और विशिष्ट अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार ने किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का मूल मंत्र पढ़ाई होना चाहिए। अभिभावक किन विषम परिस्थितियों में बच्चों को पढ़ाने भेजते हैं। छात्र-छात्राओं को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। छात्रसंघ पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने पुस्तकालय में जल्द ही पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
प्राचार्य सतपाल सिंह सहानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। छात्र संघ अध्यक्ष अनिल बधानी ने महाविद्यालय में भवन निर्माण करने, बीएससी की कक्षाएं शुरू करने और पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था करने की मांग की। लोक गायक मनोज सागर की टीम ने जौनपुरी और जौनसारी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर मसूरी के पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक कौलदास, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष सूरज राणा, ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, विजय ङ्क्षसह गुसाईं, देवेंद्र चमोली, प्रधानाचार्य एसके सहगल, डा. राजेश सिंह, सुरेंद्र रावत, सोमवारी लाल उनियाल, धर्मेंद्र कंडारी आदि उपस्थिति रहे।