फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   खेल महाकुंभ से निखरे खिलाडिय़ों को कैसे मिलेगा पुण्य

खेल महाकुंभ से निखरे खिलाडिय़ों को कैसे मिलेगा पुण्य

Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ से निखरे खिलाडिय़ों को कैसे मिलेगा पुण्य
नई टिहरी। अलग-अलग संस्थाओं की ओर से हर वर्ष खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है, लेकिन प्रमाणपत्रों की मान्यता नहीं होने की वजह से इसमें दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार आठ करोड़ 52 लाख 80 हजार रुपये खर्च कर महाकुंभ का आयोजन कर रही है, लेकिन यह महाकुंभ स्कूल गेम्स फैडरेशन ऑफ इंडिया और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन व अन्य मान्यता प्राप्त खेल एजेंसियों से पंजीकृत नहीं कराया गया है। जिससे इतनी भारी भरकम धनराशि खर्च कर तैयार किए जाने वाले खिलाड़ियों को जारी किए जाने वाले प्रमाणपत्र का भविष्य में उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। हर वर्ष शिक्षा विभाग, युवा कल्याण और खेल विभाग खेलों का आयोजन करता रहा है, बावजूद आयोजकों का तर्क है कि महाकुंभ का उद्देश्य खिलाड़ियों को फील्ड तक लाना है।
विज्ञापन


बजट आवंटन पर उठाए सवाल
नई टिहरी। खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए शासन की ओर से सभी 13 जिलों को 15-15 लाख का बजट आवंटन करने पर महाकुंभ के सफल संचालन पर सवाल उठ रहे हैं। जिले में जहां ज्यादा ब्लॉक हैं, वहां महाकुंभ किसी तरह संपन्न कराया जाएगा। लेकिन जहां ब्लॉकों की संख्या कम हैं, वहां से आवंटित बजट वापस करने की स्थिति आ सकती है। न्याय पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर पर की जाने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग बजट आवंटित किया गया है, लेकिन जिला स्तर पर महाकुंभ के लिए प्रत्येक जिले को पुरस्कार के लिए चार लाख 90 हजार पांच सौ रुपये, खेल आयोजन के लिए नौ लाख 62 हजार पांच सौ रुपये और क्रॉस कंट्री के लिए 50 हजार रुपये सहित कुल 15 लाख तीन हजार रुपये का बजट दिया गया है। जबकि हर जिले में ब्लॉकों की संख्या अलग-अलग है। टिहरी जिले में नौ ब्लॉक, पौड़ी में 15, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में तीन, चमोली में नौ, चंपावत में चार, देहरादून व हरिद्वार में छह, नैनीताल व पिथौरागढ़ में आठ, रुद्रप्रयाग में तीन, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में छह ब्लॉक हैं। ऐसे में सभी जिलों को समान धनराशि आवंटन को लेकर सवाल उठना लाजिमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ में दिए जाने वाले प्रमाणपत्र की मान्यता नहीं है, लेकिन कार्यक्रम की महत्ता है। यह खिलाड़ियों को फील्ड तक लाने का प्रयास है। चयनित खिलाड़ियों को कोई भी एसोसिएशन चुन सकती है। बजट आवंटन को ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।
- प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक खेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed