{"_id":"5a1d95254f1c1bf4688be193","slug":"151188828619-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी परिसर उपेक्षा के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी परिसर उपेक्षा के विरोध में फूंका कुलपति का पुतला
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल का पुतला फूंका। प्रति कुलपति प्रो. डीएस नेगी को पद से हटाने की मांग की है। कहा विवि के तीनों परिसरों में इन दिनों पठन-पाठन ठप है और राजनीति चरम पर है।
मंगलवार को एनएसयूआई से जुड़े परिसर गेट पर एकत्रित हुए। विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने कुलपति का पुतला फूंका। कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय कुलपति को पद से हटाने के लिए राष्ट्रपति को प्रस्ताव भेज चुकी है। यदि जल्द ही कुलपति को नहीं हटाया गया, तो छात्र उग्र आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप सकलानी, अनिल रमोला, आदित्य भट्ट, संदीप नेगी, गौरव डबराल, विकास भट्ट, परवेश आदि शामिल रहे।