फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   ऊर्जा निगम की लापरवाही उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी

ऊर्जा निगम की लापरवाही उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी

Mon, 27 Nov 2017 10:34 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की लापरवाही उपभोक्ताओं पर पड़ रही भारी
चंबा (टिहरी)। ऊर्जा निगम की लापरवाही आम उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। उपखंड कार्यालय का बैटरी बेकअप खराब होने के कारण बिल भुगतान की रसीद कंप्यूटर से प्रिंट नहीं हो पा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को बिल जमा करने की रसीद लेने के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं ने विभाग से अव्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपखंड कार्यालय में चंबा और आसपास के गांवों के बिल जमा होते हैं। सोमवार को उपभोक्ता बिजली का बिल जमा कराने कार्यालय पहुंचे, लेकिन एक घंटे तक बिजली गुल होने के कारण कार्यालय का कंप्यूटर ठप हो गया। ऐसे में ग्रामीणों को बिल जमा की रसीद लेने के लिए लाइन में खड़े रहना पड़ा। ग्रामीण दिनेश सिंह ने व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने की मांग की। एसडीओ अमित तोमर ने बताया कि कंप्यूटर के बैकअप की खराब बैटरी को सही कराया जा रहा है। जल्द ही बैटरी का बेकअप काम करने लग जाएगा। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए लाइट जाने पर मैनुअली रसीद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed