फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   जंगू प्रतियोगिता के साथ शरदोत्सव संपन्न

जंगू प्रतियोगिता के साथ शरदोत्सव संपन्न

Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
जंगू प्रतियोगिता के साथ शरदोत्सव संपन्न
नैनबाग (टिहरी)। शरदोत्सव समारोह जौनपुर-जौनसार की लोक संस्कृति का पारंपरिक जंगू (गायन) प्रतियोगिता के बाद आतिशबाजी के साथ संपन्न हो गया। जंगू प्रतियोगिता में महावीर सिंह चौहान ने प्रथम और पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि जौनपुरी संस्कृति की प्रदेश में विशेष पहचान है। लक्की ड्रा का प्रथम पुरस्कार बाइक विवेक चौहान, द्वितीय पुरस्कार बाइक रिधी सकलानी और तृतीय पुरस्कार के रूप में अनीता तोमर को स्कूटी दी गई।
विज्ञापन

नैनबाग शरदोत्सव में आयोजित पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस विजेता और पंवार क्लब छौंती उपविजेता रही। बैडमिंटन ओपन में जोगिंदर भाटी व जयवीर विजेता, अनिल नौटियाल व वीरेंद्र उपविजेता रहे। कबड्डी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यथार्थ देशवाल, सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर दिनेश तोमर चुने गए। वॉलीबाल में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी महिला वर्ग में अल्मोड़ा टीम की गीता, पुरुष वर्ग में बीईजी रुड़की टीम के कुलदीप रहे। छोड़े जंगू प्रतियोगिता में जनमोहन सिंह ग्राम पाव प्रथम, पूरण सिंह चौहान भूटगांव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डीपीएसएस स्कूल प्रथम, जूनियर हाईस्कूल टिकरी द्वितीय रहा। ढोल वादन प्रतियोगिता में श्याम दास प्रथम, रामदास द्वितीय रहे।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीएसएस स्कूल के छात्रों ने जूडो कराटे का शानदार प्रदर्शन किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। मेले में लक्की ड्रा भी खासा आकर्षण रहा, जिससे लोग कड़ाके की ठंड के बावजूद देर रात तक मैदान में डटे रहे। समारोह में कबड्डी दबंग दिल्ली के खिलाड़ी यथार्थ देशवाल, तेलगू टाइटन के रवित चौधरी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा, समिति के अध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, मोहन लाल कवि, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजल्वाण, नरेश कवि, राकेश कवि, शांति रमोला, जगमोहन मलियाल, भरत सिंह रावत, थानाध्यक्ष रवि प्रसाद कवि, विनोद कवि, मोहन लाल निराला, राहुल पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed