{"_id":"5a1c42bb4f1c1b59678be87d","slug":"15118016524-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरार वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घनसाली (टिहरी)। तीन दिन पहले इंडेन गैस के सिलेंडरों में घटतोली पाए जाने के बाद फरार ट्रक चालक को प्रशासन की टीम गिरफ्तार नहीं कर पाई। लोगों ने खाद्य पूर्ति विभाग और तहसील प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया है।
25 नवंबर को बाहदराबाद प्लांट से एक ट्रक गैस सिलेंडर लेकर घनसाली गैस गोदाम में पहुंचा। गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने पर गैस एजेंसी प्रबंधक ने सीधे ट्रक से गैस सिलेंडरों का वितरण शुरू कर दिया। सिलेंडरों में निर्धारित क्षमता से कम गैस होने पर उपभोक्ताओं ने सिलेंडर लेने से इनकार कर दिया। उपभोक्ताओं की शिकायत पर सहायक खाद्य पूर्ति निरीक्षक रविंद्र राणा और तहसीलदार एमएल आर्य मौके पर पहुंचे। मापने पर सिलेंडरों से दो से तीन किलो कम गैस मिली, जिसके बाद ट्रक चालक बृजेश राज निवासी खुरम सहारनपुर मौके से फरार हो गया। तहसीलदार ने ट्रक को सीज कर सिलेंडरों को गोदाम में रखवा दिया। बीते दिन सहायक खाद्य पूर्ति निरीक्षक राणा ने मामले में ट्रक चालक बृजेश के खिलाफ थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। तीन दिन से फरार चल रहे वाहन चालक की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र डंगवाल, सुरजन सिंह, ममराज सिंह, उमराव सिंह और गोविंद सिंह ने खाद्य पूर्ति विभाग और तहसील प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए है।