{"_id":"59dbac454f1c1bcc538b689c","slug":"15075687678-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहीथौल को पालिका में शामिल करने पर जताई आपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहीथौल को पालिका में शामिल करने पर जताई आपती
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। सौंदकोटी ग्राम पंचायत के बादशाहीथौल कस्बे को चंबा पालिका क्षेत्र में शामिल करने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि इससे पहले विरोध जताने के बावजूद कस्बे को जबरन पालिका में शामिल किया गया है।
नव सृजित चंबा पालिका में सौंदीकोटी ग्राम पंचायत के कस्बाई बाजार बादशाहीथौल को पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है। इस पर ग्राम पंचायत ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि बादशाहीथौल को पालिका में शामिल करने से ग्रामीणों का हक-हकूक प्रभावित होने के साथ ही पंचायत अपनी चारागाह की भूमि से वंचित हो जाएगी। बादशाहीथौल को पालिका में शामिल करने का पहले विरोध जताने के बावजूद उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने डीएम से ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए बादशाहीथौल को पालिका क्षेत्र से बाहर रखने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान यशपाल नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्यार सिंह नेगी,मान सिंह नेगी, गुमान सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, रजनी देवी, सुशीला देवी, लक्ष्मी, शैला देवी, विजेंद्र सिंह आदि शामिल थे। उधर ग्राम हड़म की प्रधान अनीता कोठारी ने भी हड़म मल्ला को पालिका क्षेत्र से बाहर रखने की मांग की है।