{"_id":"59d906824f1c1bd0538b636e","slug":"1507395258512-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ सर्तक, 12 वस्तुओं के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ सर्तक, 12 वस्तुओं के भरे सैंपल
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। दीपावली त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों और मिठाई में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया। टिहरी जिले के थत्यूड़, भवान, नैनबाग, नई टिहरी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने ताबड़तोड़ छापे मार कर 12 वस्तुओं के सैंपल भरकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।
अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को थत्यूड़, भवान, नैनबाग और मुनिकीरेती की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारकर खाद्य पदार्थों का सैंपल भरा। दो दिन के अंतर्गत टीम ने अलग-अलग दुकानों से दूध के छह, मसाले के दो, घी के चार सैंपल भरे हैं। बाहर से दूध, मसाला, मावा लेकर आ रहे वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। अभिहित अधिकारी जोशी ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहार के मध्य नजर चेकिंग अभियान तेज करने को कहा है। बताया पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी खाद्य पदार्थ लेते वक्त एक्सपायर की तिथि जरूर देख ले। मिलावट या एक्सपायर की संभावना होने पर विभाग को सूचना जरूर करें।