{"_id":"59d906764f1c1b71548b63fd","slug":"1507395246130-new-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर को बिजली की रोशनी से जगमगा उठेगे तीन सीमांत गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 नवंबर को बिजली की रोशनी से जगमगा उठेगे तीन सीमांत गांव
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गेंवाली, पिन्स्वाड और उर्णी गांव 30 नवंबर तक बिजली की रोशनी से जगमगा उठेंगे। तीनों गांवों में विद्युत लाइन बिछने का काम शुरू हो चुका है। तीनों गांवों के 500 परिवारों को बिजली का लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन देने के लिए ऊर्जा निगम ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन मिलेगा, लेकिन उन्हें सिर्फ एक ही बल्ब जलाने की अनुमति होगी।
पिन्स्वाड गांव पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से आठ किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है, जबकि गेंवाली और उर्णी गांव सड़क से पांच किमी की दूरी पर स्थित है। घने जंगलों के बीच से होकर गांवों तक पहुंचने के लिए लोगों को खड़ी चढ़ाई पार करनी पड़ती है। सीमांत गांवों में बिजली नहीं होने पर लोग मोमबत्ती, लालटेन के सहारे जीवन यापन करते आ रहे हैं। तीनों गांवों को 30 नवंबर से पहले ऊर्जा निगम ने बिजली की रोशनी से जगमग करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। काफी मशक्कत के बाद ऊर्जा निगम ने तीनों गांवों तक विद्युत पोल और तार पहुंचाकर लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। जाखडा फिडर से आठ किमी लंबी विद्युत लाइन बिछाने का काम भी अंतिम चरण में है।
तीन करोड़ की लागत से गांवों में विद्युत लाइन बिछाने का काम इन दिनों जोरों पर है। ऊर्जा निगम ग्रामीण विद्युत वितरण परियोजना के ईई अरुणकांत ने बताया कि 30 नवंबर से पहले गेंवाली, पिन्स्वाड और उर्णी गांव का विद्युतीकरण कार्य अंतिम चरण में है। नवंबर द्वितीय सप्ताह में विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।